रामपुरा-उरई। इलाहाबाद बैंक की स्थानीय शाखा में नोट बदलने के लिए आई भीड़ को शाम 5 बजने के पहले ही बैंक मैनेजर ने दुत्कार कर भगाना शुरू कर दिया। जिससे अप्रिय स्थिति तक बन गई।
टेलीविजन चैनलों और अखबारों के माध्यम् से गुरुवार को सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक नोटों के एक्सचेंज की व्यवस्था की सूचना प्रसारित कराई गई थी लेकिन इलाहाबाद बैंक के स्थानीय मैनेजर ने इसकी परवाह नही की।
जंग बहादुर मई, शिवशंकर गोस्वामी, सुबोध, पवन आदि ग्राहकों ने बताया कि बैंक मैनेजर ने शाम 5 बजने के पहले ही शाखा में ताला डलवाना शुरू कर दिया। उनके द्वारा रात 8 बजे तक बैंक खोलने की सूचना के बाबत कहे जाने पर मैनेजर अभद्रता पर उतारू हो गये। उन्होंने कहा कि बिफोर बैंक बंद किये जाने के चलते सर्दी की शाम में निराश वापस लौटे ग्राहक बहुत ज्यादा क्षुब्ध हुए। ग्राहकों ने कहा कि वे इसकी शिकायत प्रधानमंत्री और केंद्रीय वित्तमंत्री को भी भेजेंगे।






Leave a comment