10orai03उरई। माधौगढ़ में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की सभा में टिकट के दावेदारों ने पूरा जोर लगाकर भीड़ जुटाई थी लेकिन कई घंटे इंतजार के बाद यह सूचना आ गई कि केंद्रीय मंत्री उमाभारती ने रूट बदल दिया है जिससे वे माधौगढ़ नही आ पायेंगी। इस खबर के चलते लोगों को मायूस होकर बैरंग लौटना पड़ा।
परिवर्तन यात्रा के तहत उमा भारती और भाजपा के अन्य स्टार प्रचारकों की सभा कोंच के बाद दोपहर 12 बजे माधौगढ़ में होनी थी। इसके लिए माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के टिकट के दावेदारों ने भीड़ जुटाने में एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था। इससे भारी भीड़ इकटठा हो गई थी। शाम लगभग 5 बजे तक स्थानीय वक्ता भाषणबाजी करके भीड़ को रोके रहे लेकिन जब यह सूचना भेजी गई कि उमा भारती का आना कैंसिल हो गया है तो दूर-दराज के गांवों से उन्हें सुनने के लिए आये लोगों को ठिठुरन के बीच परेशान होते हुए बैरंग लौटना पड़ा जिससे वे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को कोसते नजर आये।
सभा में भास्कर अवस्थी, रामलखन सिंह, तेज बहादुर, भगवान दास त्रिपाठी, कैलाश बाजपेयी, नवाब सिंह, महेंद्र परिहार, ज्योतिष कुरौती, दिलीप प्रजापति, पवन लक्ष्मणपुरा, सोनू तोमर, रवि प्रधान सुरपतपुरा, धरमवीर तोमर, राघवेंद्र कुटरा, अंजनी द्विवेदी, मोनू गोसाईं, विक्की गौरव कुरौंती, देवेंद्र सिरसा, अवनीश ठाकुर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a comment