उरई। अग्रवाल समाज का सामूहिक विवाह महायज्ञ 12 नवंबर को नया रामनगर अजनारी रोड स्थित सत्कार वाटिका में आयोजित होगा। इसमें 11 जोड़ों को परिणय गठबंधन में पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ बंधवाया जायेगा। सभी जोड़ों के लिए गृहस्थी योग्य सामान उपहार में देने की व्यवस्था श्री महाराजा अग्रसेन समाज सेवा संस्थान ट्रस्ट उरई के द्वारा की जा रही है।






Leave a comment