कोंच-उरई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 500 व 1000 के नोटो को प्रचलन से बाहर करने को शिक्षक नेता नेे ठहराया जायज। पं. रामस्वरुप रावत मेमोरियल इण्टर काॅलेज में समाजिक विषय के अध्यापक राममोहन तिवारी ने अपनी एक विशेष विज्ञप्ति में कहा कि मोदी जी के द्वारा उठाया गया कदम राष्ट्र हित में तो है आम जनता के हित में भी है उनके द्वारा जो निर्णय लिया गया वह स्वागत योग्य है। इसका परिणाम कुछ समय बाद देखने को मिलेगा। उन्होंने लोगो से आग्रह कि वे स्वयं धैर्य से काम ले और लोगो को धैर्य बधायें सब के लिये लाभकारी निर्णय होगा।






Leave a comment