cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। अपराध नियंत्रण की जबावदेही को लेकर कठोर संदेश देते हुए लूट की वारदातों को खुलासा न कर पाने की वजह से पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने दो थानाध्यक्षों को लाइन हाजिर कर दिया जिससे पूरे महकमें में खलबली मच गई है। हटाये गये थानाध्यक्षों में कुठौंद के चंद्रशेखर दुबे और गोहन के हेमंत कुमार शामिल हैं।
गत् 24 अक्टूबर को कुठौंद क्षेत्र में वावली स्थित अपनी दुकान बंद करके गांव जा रहे सर्राफ को बाइकर्स ने कुरौली के पास लूट लिया था। एक पखवारा बीत जाने के बाद भी घटना का पर्दाफाश न हो पाने से नाराज पुलिस अधीक्षक ने उन्हें लाइन में आमद कराने का फरमान सुना दिया।
उधर गोहन थाना क्षेत्र में कुरसेंड़ा के पास 28 अक्टूबर को एक दंपत्ति को लूटने की घटना हुई थी। इस घटना का खुलासा 10 दिन बीत जाने के बाद भी थानाध्यक्ष हेमंत कुमार नही कर पाये थे। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में भी सख्त रुख दिखाते हुए हेमंत कुमार को लाइन हाजिर करने का आदेश जारी कर दिया।

Leave a comment