10orai07 10orai06उरई। एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में यातायात जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार का स्कूल पहल पाठशाला आयोजित की गई जिसमें पुलिस व परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी और उनके पूरी तरह पालन के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य और उनके साथ सीओ सिटी डाॅ. जंग बहादुर सिंह यादव व यातायात निरीक्षक विजय कुमार आनंद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ किया।
अधिकारियों ने छात्रों को आगाह किया कि वे बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलायें। उन्होंने छात्रों से उनके अभिभावकों को हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने के लिए समझाने में सहयोग की अपील की। अधिकारियों ने एल्ड्रिच के प्रबंधक इं. अजय इटौरिया द्वारा प्रत्येक वर्ष यातायात गोष्ठी आयोजित कर नई पीढ़ी को इस दिशा में जिम्मेदार बनाने में दिये जा रहे सहयोग को सराहनीय बताया।
कार्यक्रम का संचालन डाॅ. श्वेता अग्रवाल ने किया। यातायात से संबंधित क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें सही जवाब देने वाले छात्रों को अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद शाक्य ने स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया। शिवकुमार दीक्षित, गोविंद सिंह, केके चतुर्वेदी, पुरुषोत्तम दूरबार, नीरज त्रिपाठी, शिविका मैम, राजेंद्र राजपूत, प्रतीक रिछारिया आदि मौजूद रहे।

Leave a comment