10-konch-03कोंच-उरई। थानाध्यक्ष नदीगाॅव की तानाशाही से केन्द्रीय जलसंस्थान मंत्री उमाभारती के परिवर्तन यात्रा में बबाल होते होते बचा। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के मध्य में आ जाने से मामला शांत तो हो गया पर माहौल गर्म रहा हुआ यू कि भाजपा नेता व स्थानीय मजदूर संघ के अध्यक्ष धर्मेन्द्र याव अपने नेता के स्वागत में मंच की ओर जा रहे थे तभी थानाध्यक्ष नदीगाॅव प्रमोद कुमार ने उन्हें रोका और रोका ही नहीं अभद्र असंसदीय भाषा का प्रयोग किया जिस पर युवा नेता के समर्थक उग्र हो गये और पुलिस के खिलाफ नारे बाजी करने लगे जिसे देख स्थानीय भाजपा के वरिष्ठ नेता मध्य में आ गये और मामने को शांत कराया। पुलिस की इस हरकत से भाजपाईयों में बेहद नाराजगी है। वे इस प्रकरण को लेकर पुलिस कप्तान से मिलेगे और थानाध्यक्ष नदीगाॅव की कार्यशैली से अवगत करायेगे। गौरतलब हो धर्मेन्द्र यादव समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेत्री राजेश्वरी यादव के ज्येष्ठ पुत्र है जिनका समाज में विशेष सम्मान लोग करते है।

Leave a comment