10-konch-01कोंच-उरई। अ.भा. वैश्य एकता परिषद की नगर ईकाई द्वारा बुजुर्गाें का किया गया सम्मान तथा लिया आशीष स्थानीय शिव नारायणधाम बड़ामील में आयोजित इस आयोजन के मुख्य अतिथि रहे वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ सुमन्त गुप्ता उनके साथ मंचस्थ रहे वरिष्ठ पत्रकार चै. मयंक अग्रवाल पूर्व वार संघ अध्यक्ष बाबू संतलाल अग्रवाल सेवानिवृत्त प्रवक्ता ओ.डी. गुप्ता रज्जन अग्रवाल वार संघ अध्यक्ष अम्बरीश रस्तोगी आदि संचालन आदि संचालन किया सचिव और सेठ बद्रीप्रसाद महाविद्यालय की प्रबंध निदेशक आशुतोष गुप्ता व वैश्य समाज एकता परिषद के नगर अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने। समाज के लोगो के लिये हमस ब को कार्य करना होगा तभी हमारा वैश्य समाज आगे बढ़ सकता है उन्होंने कहा हमें किसी अन्य समाज की अलोचना प्रतिस्पर्धा नहीं करना है हमारा लक्ष्य तो समाज को आगे बढ़ाना है। वक्ष्य समाज के सर्वमान्य नेता अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की स्थानीय शाखा को सम्बल प्रदान करने वाले वरिष्ट पत्रकार चै. मयंक अग्रवाल ने कहा हम तो सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया की भावना रखकर कम करते है हम सभी से यही आग्रह करेगें कि आप सब भी इसी भावना से काम करें जहाँ तक बात समाज की है तो वैश्य समाज को संस्कारवान चरित्रवान गुणवान बनाकर राष्ट्र हित में लगाना है। ऐसा मेरा विचार है। हमारा समाज दिनो दिन सद्विचार संसद्संस्कारो के साथ आगे बढ़े और राष्ट्र के लिये समर्पित हो। सेवा निवृत्त संग्रह प्रतिनिधि रामेश्वर दयाल गुप्ता डाॅ. हरीमोहन गुप्ता ओमदत्त गुप्ता आदि ने अपने विचार रखे। इसके पूर्व इंजी. राजीव रेजा कन्हैयालाल नीखर के.के. गहोई प्रधान हिंगुटा अवध बिहारी गुप्ता महिला शाखा की संयोजिका डाॅ. नीता रेजा पवन अग्रवाल पारसमणि अग्रवाल आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Leave a comment