cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। कोतवाली के ठीक सामने अज्ञात चोरो ने तीन दुकानो की दीवाल तोड कर लाखो की चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दी। दुकानदारो में गहरा आक्रोश पनपा। चोरी का खुलासा करने की व्यापारियों ने मांग की।
रविवार की रात्रि में चोरो का आतंक देवनगर चैराहा पर ठीक कोतवाली के सामने रहा। बीती रात अज्ञात चोरो ने तीन दुकानो को अपना निशाना बनाया जिसमे कुलदीप पुत्र रामभरोसे निवासी सिरसा दो गढी चैराहे पर कीटनाशक दवाइयों की दुकान है जिसमें तकरीबन 23 हजार नगद की कीटनाशक दवाइयों के अलावा 5 हजार नगद गोलक से चुराए गए। चोरो ने अपना काम यही बंद नही किया। उन्होने रामनारायन नगद याज्ञिक की हेयर सैलून की दुकान से उन्होने इनवर्टर तथा नगद मिला कर तकरीबन 30 हजार रूपए की चोरी के अलावा इमरान की 30 फेमी जनरल स्टोर से 30 हजार का सामान के अलावा 15 हजार नगद की चोरी का चोर बडी सफलता से भागने में सफल रहें। बडे मजे की बात तो यह है कि चोरो ने इस बार शटर को नही तोडा। उन्होने पक्की दुकान को पीछे से तोड कर उक्त तीनो दुुकानो में तकरीबन एक लाख से अधिक की चोररी की। नगर में लगातार हो रही चोरी से जहां एक ओर आम आदमी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे तो वही व्यापारियों ने गहरा रोष पनप रहा है सूचना मिलते ही कोतवाली फुंदनलाल तथा एसआई मोहित दुबे मौके पर पहुचे।

Leave a comment