जालौन-उरई। जूनियर अध्यापको की पदोन्नति में बीएसए द्वारा पारदर्शिता बरतने पर शिक्षक संध ने उन्हे बधाई दी। उक्त बात ब्लाक संघ के अध्यक्ष विद्यासागर मिश्र ने एक शिक्षक गोष्ठी के दौरान कही।
उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के ब्लाक संध ईकाई की बैठक कन्या पूर्व माधमिक विद्यायन में सलीम रजा की अध्यक्षता में सम्पन्न की गई। इस दौरान ब्लाक संघ के अध्यक्ष विद्यासागर मिश्रा ने कहा कि जूनियर विद्यालयों में प्रधानाचार्यो के 204 पदो की नियुक्ती में बीएसए प्रदीप कुमार पाण्डेय द्वारा जो पारदर्शिता बरती है वह बधाई के पात्र है सभी शिक्षक उनके इस फैसले से खुश हैं इस मौके पर ओमप्रकाश दीक्षित, मनीष समाधिया, देवेंद्र द्विवेदी, सिद्धनारायण साहू, अमित मिश्रा, चंद्रशेखर प्रजापति, ब्रजेंद्र दूरवार, अरविंद श्रीवास्तव आदि शिक्षक मौजूद रहें।






Leave a comment