22orai05रामपुरा-उरई। काली फिलिंग स्टेशन पर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों की सुविधा के लिए मिनी एटीएम स्थापित कर दिया गया है जिससे नोट बंदी का कहर झेल रहे लोगों को तात्कालिक राहत मिल गई है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने फिलिंग स्टेशनों पर भी पीओएस मशीनें नोट निकासी के लिए लगवाने के निर्देश जारी किये हैं। जिसके तहत स्थानीय काली फिलिंग स्टेशन पर यह मशीन लग गई है जिसमें एटीएम को स्के्रच करके एक कार्ड पर एक दिन में दो हजार रुपये तक निकाले जा सकते हैं। काली फिलिंग स्टेशन की मिनी एटीएम से प्रतिदिन एक लाख रुपये का कैश लोगों में वितरित हो रहा है। जिससे रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भटकते ग्रामीणों को काफी हद तक राहत मिल गई है।

Leave a comment