0 पीड़ित न्याय के लिये कई वार पुलिस को दे चुका है तहरीर
cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। कोतवाली के महन्त नगर निवासी दीनदयाल पुत्र छिने अहिरवार ने कोंच कोतवाली में कई वार प्रार्थना पत्र दिया लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं की गई है। मालूम हो कि दिनांक 26 अक्टूबर की रात्रि दीनदयाल की पुत्री उम्र 16 वर्ष छत पर अपने भाइयों के साथ सो रही थी। और सुबह हुआ तो पुत्री गायब नजर आयी काफी छानबीन के बाद कोई सफलता नहीं हासिल नहीं हुयी कस्बे के ही जगदीश पुत्र मधु निवासी कांशीराम कालौनी ने बताया कि अवधेश अमर सिंह पुत्रगण दीनदयाल अहिरवारनिवासी भगत सिंह नगर बड़ी माता मंदिर के पास पुत्री को जाते हुये देखा था जो कि दिनांक 1 नवम्बर को 11 बजे देखा। प्रार्थी ने कोंच कोतवाली में दिनांक 2 नवम्बर, 12 नवम्बर 17 नवम्बर के अलावा 19 नवम्बर को तहरीर देेने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की। पीड़ित न्याय के लिये दर दर भटकता नजर आ रहा है।

Leave a comment