cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। वाह रे उ0प्र0 की सपा सरकार कभी भी अपनी पीठ थपथपाना नहीं भूलती चाहे वह काम हुआ भी हो या न हुआ हो सपा सरकार विधानसभा 2017 के चुनाव की चिंता के साथ साथ सूबे में आचार संहिता लगने का भी डर सता रहा है इसलिये खुद मुख्यमंत्री जी एक उनके मंत्री व कार्यकर्ता अधूरे पड़े कार्याें का उद्घाटन करने में लगे है ऐसा ही कुछ उरई कोंच सड़क मार्ग का हुआ इसमें सपा के स्थानीय नेता व पदाधिकारियों ने उरई-कोंच सड़क बनने के उद्घाटन से लेकर धन्यवाद सभा तक कर डाली लेकिन सड़क पर एक ट्राली मिट्टी तक नहीं डलवायी और सड़क बनने की वाह वाही लूट ली। मालूम हो कि उरई कोंच सड़क कार्य प्रारम्भ उद्घाटन 07 नवम्बर को होना था लेकिन जिला समिति द्वारा 11 नवम्बर को कोंच कुंअर पैलेस में कार्यप्रारम्भ उद्घाटन के साथ सरकार को धन्यवाद देने के लिये धन्यवाद सभा तक कर डाली लेकिन सड़क जस की तस है क्षेत्रीय वंाशिदो को अभी भी सड़क से होने वाली परेशानियाँ उठा रहे है और आये दिन सड़क पर घटनाये होती रहती है। बता दे कि सपा को धन्यवाद सभा के कार्यक्रम में एम.एल.सी. रमा निरंजन, आर.पी. निरंजन सदर विघायक दयाशंकर वर्मा जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह यादव के साथ पूरा सपा जिला कार्यकारिणी उपस्थित थी जिसमें अगले ही दिन से कार्य प्रारम्भ होने का वादा किया था। लेकिन अभी तक सड़क पर कुछ भी काम नहीं दिखाई दे रहा है जिससे पता चलता है कि सरकार के केवल झूठे वादे रहते है और कार्य किये बिना वाहवाही लूटने की आदत हो गयी है। अब देखना होगा सड़क बनवाने की सरकार अब क्या योजना बनाती है और कार्य कब से प्रारम्भ होता है।

Leave a comment