जालौन-उरई। विकास खंड स्तर पर आयोजित स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान एवं प्रतिभा खोज परीक्षा में न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित हुई परीक्षा में चयनित 57 छात्र, छात्राओं ने भाग लिया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार पांडेय के निर्देशन में शैक्षिक गुणवत्ता संवंर्धन हेतु छात्र छात्राओं में शिक्षा के प्रति रूचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से स्थानीय स्वामी विवेकानंद इंटर काॅलेज में सह समन्वयकों द्वारा परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा पांच से आठ तक के छात्र, छात्राओं की ब्लाॅक स्तरीय स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान एवं प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी विनोद गौतम के दिशा निर्देशन में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता के लिए न्याय पंचायत स्तर पर संपन्न हुई परीक्षा में चयनित 57 छात्र, छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा के दौरान अवलोकन के लिए आए बीएसए ने कहा कि इस प्रकार की परीक्षाओं के आयोजनों से शैक्षिक गुधवत्ता संवर्धन एवं प्रतिभा खोज के साथ, साथ विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना का भी विकास होता है। सह संमन्वयकों को विषयवार संक्षिप्त सामान्य प्रश्नों को तैयार करना चाहिए जिससे विद्यार्थी न्यूनतम अधिगम स्तर के साथ, साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग करने हेतु आसानी से स्वयं को तैयार कर सकें। इस दौरान सह समन्वयक आलोक श्रीवास्तव, गौरव रावत, मानवेंद्र पिपरैया, योगेश सिंह राजावत, संदीप श्रीवास्तव सहित संकुल समन्वयक सुनील निरंजन, इमरान उल हक, वीरेंद्र पाल, नरेश निरंजन, राघवेंद्र, बृजेंद्र दूरबार आदि ने प्रतियोगिता संपन्न कराने में महत्पूर्ण भूमिका निभाई।







Leave a comment