कोंच-उरई। वीरांगना झलकारी बाई के 186वें जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में रानी लक्ष्मी बाई की अभिन्न सखी और रानी झांसी के प्राणों को बचा कर अपना जीवन बलिदान कर देने बाली उस रणांगना को भावसिक्त श्रद्धाप्रसून अर्पित करते हुये कार्यक्रम मे मुख्यअतिथि के पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया ने कहा कि वास्तव में झलकारी जैसी वीरांगनाओं की बजह से बुंदेलखंड के शौर्य को पहचाना जाता है। उन्होंने वीरांगना झलकारी बाई को राष्ट्र का गौरव निरुपित करते हुये कहा कि उन्होंने अपनी राष्ट्रीय अस्मिता और स्वाभिमान बचाने के लिये अपने प्राणों का उत्सर्ग कर बुंदेलखंड के इतिहास को गौरवान्वित करने का काम किया है, यह देश खासतौर पर बुंदेलखंड उनके त्याग और बलिदान को कभी भी भुला नहीं सकेगा। वीरांगना झलकारी बाई समिति के तत्वाधान में भगत सिंह नगर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मूलचन्द्र वर्मा ने की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सभासद बादामसिंह कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, गजेन्द्र सिंह, किशोरी लाल, शारदा प्रसाद, जयमंता वर्मा, विजय वर्मा, परशुराम वर्मा, श्यामलाल, जगराम आदि मौजूद रहे।






Leave a comment