cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। दबंगों द्वारा खेत में पानी लगाए जाने को लेकर दलित महिला के साथ मारपीट किए जाने तथा लगभग 10 दिन पूर्व कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बावजूद अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने से निराश महिला ने मामले की शिकायत पुलिस महानिदेशक अनुसूचित जाति एवं जनजाति जांच आयोग को शिकायती पत्र भेजते हुए की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलकपुरा निवासी पीड़िता रूपा देवी ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति जांच आयोग के पुलिस महानिदेशक को शिकायती पत्र प्रेषित करते हुए लिखा कि गत 14 नवंबर को वह अपने खेत में पानी लगा रही थी। तभी गांव के ही दबंग अतुल कुमार, रमाकांत तिवारी, संतोष दीक्षित व मनोज दुबे वहां आ गए और पानी लगाने से मना करने लगे। उसके मना करने पर उक्त चारों ने गाली, गलौज करते हुए उसे मारपीट कर घायल कर दिया था। उक्त मामले के संबंध में उसके द्वारा कोतवाली जालौन में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद आज तक लगभग 10 दिन होने को आए हैं, कोतवाली पुलिस द्वारा अभी तक न आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है और न ही पुलिस ने अभी तक मामले की जांच शुरू की है। जिसके चलते आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और वह उस पर मुकदमा वापस लिए जाने का दबाव डाल रहे हैं। इतना ही नहीं मुकदमा वापस न लेने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता ने मामले की की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की।

Leave a comment