cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। दो माह पूर्व जालौन से गोरखपुर के लिए शुरू हुई दो बसों में एक बस ही जालौन से गोरखपुर के लिए जा रही है जबकि दूसरी बस जालौन न आकर उरई से ही गोरखपुर के लिए जाती है। जिसके चलते उक्त बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों में काफी रोष व्याप्त है।
यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए परिवहन निगम द्वारा लगभग दो माह पूर्व जालौन से गोरखपुर के लिए दो बसें चलाईं गई थीं। प्रतिदिन चलने वाली उक्त बस के लिए दो बसों की व्यवस्था की गई थी। जिसमें एक बस जालौन से गोरखपुर के लिए जाती थी। तो वहीं, दूसरी बस गोरखपुर से जालौन के लिए आती थी। शुरू में कुछ दिन तक तो व्यवस्था ठीक रही। परंतु कुछ ही दिन बाद मात्र एक बस ही जालौन से गोरखपुर के लिए जाने लगी। उक्त बस एक दिन छोड़कर चलती है। जबकि दूसरी बस में उरई का ही स्टाॅफ होने के चलते उक्त बस जालौन न आकर उरई से ही गोरखपुर के लिए जाती है। जिसके चलते उक्त मार्ग पर चलने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त बस से यात्रा करने वाले अनिल कुमार तिवारी, केपी सिंह, बाबूजी, पिंटू तिवारी, शरद कुमार, सलमान अली, ऋषि सिंह, जहांगीर आलम आदि ने परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि दूसरी बस को भी जालौन से ही चलवाया जाए। तो वहीं, इस संबंध में जब एआरएम अपराजित श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने गोलमोल जबाव देते हुए कहा कि यदि बस जालौन से नहीं जा रही है, तो इसका उन्हें पता नहीं है। वैसे जहां तक उन्हें पता है बस प्रतिदिन जालौन जा रही है।

Leave a comment