cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अगले माह संपन्न होने होने वाले ब्लाॅक इकाई के चुनावों की रणनीति बनाए जाने के लिए एक बैठक 24 नबंवर को कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रातः 11 बजे से आयोजित की जाएगी। जिसमें सर्वसम्मति से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। तथा चुनाव को निष्पक्ष व सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। यह जानकारी शिक्षक संघ के निवर्तमान ब्लाॅक अध्यक्ष विद्यासागर मिश्र ने दी है।

Leave a comment