konch6कोंच-उरई। बैंक शाखा द्वारा बहुत छोटे भुगतान किये जाने से कस्बे के जवाहर नगर का निवासी शशिकांत खासा परेशान है। वह हफ्ते भर से लाइन में खड़ा रहने को मजबूर है। एकाध बार उसे दो हजार का भुगतान मिला है लेकिन इस पैसे से उसकी गृहस्थी नहीं चल पा रही है। लगभग हर बार तो उसे कतार में पीछे लगने के कारण बैरंग बापिस आना पड़ा, आज भी उसे भुगतान मिलने की उम्मीद न के बराबर थी।

Leave a comment