जालौन-उरई। शराब पीकर आपस में झगड़ा कर रहे सगे भाइयों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीपुरा निवासी सुनील कुमार व सुरजीत कुमार मंगलवार की रात्रि शराब के नशे मंे धुत्त होकर आपस में झगड़ा व मारपीट कर रहे थे। तभी किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को समझाने का प्रयास किया। परंतु उनके द्वारा कोई बात न सुनने पर पुलिस शांति भंग की आशंका में दोनों भाइयों पर कार्यवाही की।






Leave a comment