0 कांग्रेसी आज कानपुर में डालेंगे आरबीआई के गिर्द घेरा
0 खाबरी दलितों के बड़े नेता, इनके आने से कांग्रेस को मिलेगा फायदा
konch6कोंच-उरई। कांग्रेस ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले को जन विरोधी करार देते हुये कहा कि केन्द्र सरकार के मुखिया ने देश में आर्थिक इमरजेंसी लगा दी है जिससे सबसे ज्यादा निम्न और मध्यम वर्ग के लोग परेशान हैं। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा है कि मोदी के इस फैसले के खिलाफ कल शुक्रवार 25 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस संगठन कानपुर में आरबीआई के गिर्द घेरा डालेगी। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक इलाकाई बैंक शाखाओं में पर्याप्त मात्रा में कैश पहुंचा पाने में पूरी तरह विफल है जिसका खामियाजा आम जनता को भोगना पड़ रहा है। उन्होंने पूर्व बसपा सांसद ब्रजलाल खाबरी के कांग्रेस में शामिल होने को पार्टी के लिये शुभ संकेत बताते हुये कहा कि खाबरी दलितों के बड़े नेता हैं और उनके आने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।
यहां कांग्रेसी नेता राजेशचंद्र गोस्वामी की बेटी के शादी समारोह में शिरकत करने आये कांग्रेस उपाध्यक्ष चतुर्वेदी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुये कहा कि प्रधानमंत्री तानाशाही तरीके से काम कर रहे हैं और अपने ऊलजलूल फैसलों को देश की जनता पर थोप रहे हैं। लोग अपने काम धाम छोड़ कर बैंक शाखाओं में लाइनें लगाये खड़े हैं और अपना ही पैसा निकालने के लिये पुलिस की लाठियां खाने को मजबूर हैं। उन्होंने नोटबंदी को आतंकबाद की कमर तोडने के मोदी के बयान की खिल्ली उड़ाते हुये कहा कि अभी दो दिन पूर्व ही आतंकियों के पास से मिले दो हजार के नोटों से यह साबित होता है कि मोदी गलत हैं। उन्होंने कहा कि यदि बाकई नोटबंदी से भ्रष्टाचार और काला धन खत्म होता है तो वह इसका समर्थन जरूर करेंगे लेकिन ऐसा दिख नहीं रहा है कि नोटबंदी से काले धन और भ्रष्टाचार पर किसी तरह का फर्क पडने वाला है क्योंकि बैंकों के बाहर लगने बाली लाइनों में केवल गरीब लोग ही दिखाई दे रहे हैं, कोई भी सूटेड बूटेड व्यक्ति इसमें अभी तक नहीं नजर आया जिससे साफ है कि उन लोगों ने अपना काला धन ठिकाने लगा दिया है और परेशानी आम जनता के खाते में छोड़ दी है। पूर्व विधायक चतुर्वेदी ने कहा है कि मोदी के इस फैसले के खिलाफ कल शुक्रवार 25 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस संगठन कानपुर में आरबीआई के गिर्द घेरा डालेगी। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक इलाकाई बैंक शाखाओं में पर्याप्त मात्रा में कैश पहुंचा पाने में पूरी तरह विफल है जिसका खामियाजा आम जनता को भोगना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस घेराबंदी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, अविनाश पांडे आदि मौजूद रहेंगे और पूरे मंडल से कांग्रेसी कार्यकर्ता कानपुर पहुंचेंगे।
लाइन से छुटकारा मिला तो कैश खत्म
konch7गुरुवार को इलाहाबाद बैंक की मंडी शाखा के बाहर एक बुजुर्ग परेशान हाल खड़े थे, उनके हाथों में बैंक की पासबुक थी और माथे पर सिलवटें। नाम पूछने पर बताया कि वह पूर्व अध्यापक हैं, ग्राम सिमिरिया निवासी इन शख्स का नाम दयाशंकर द्विवेदी था और इनकी परेशानी यह थी कि यह हफ्ते भर से बैंक शाखा के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन वहां कतार इतनी लंबी मिलती कि इनकी हिम्मत पस्त पड़ जाती और ये घंटों इंतजार करके अपने घर लौट जाते इस आशा के साथ कि कल भुगतान ले जायेंगे। ऐसा करते करते आज इन्हें बैंक शाखा में भीड़भाड जब नहीं दिखी तो इनकी बांछें खिल गईं और ये तुरंत अंदर गये लेकिन इन्हें तब झटका लगा जब बैंक अधिकारियों ने इन्हें कैश खत्म हो जाने की बात बताई। ऐसी स्थिति में इन्हें आज फिर बिना पैसों के बैरंग बापिस जाना पड़ा।

Leave a comment