कोंच-उरई। पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी को कांग्रेस अनुसूचित प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर यहां के कांग्रेसियों संतलाल अग्रवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभूदयाल गौतम, प्रमोद शुक्ला, अखिल वैद, अनिल पटैरिया, राघवेन्द्र तिवारी, श्रीनारायण दीक्षित, हाजी सेठ नसरुल्ला, हाजी मोहम्मद अहमद आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुये कहा है कि खाबरी अपनी इस नई जिम्मेदारी के साथ पार्टी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम करेंगे। उनके पार्टी में आने से पार्टी के युवाओं में नई स्फूर्ति का संचार होगा।






Leave a comment