जालौन, उरई : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे में सौतेले पिता द्वारा की गयी पुत्र की हत्या व पत्नी पर जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस 15 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
ग्राम अकोढ़ी दुबे में 10 व 11 नवंबर की रात को जगजीवन राम प्रजापति ने अपने 10 वर्षीय सौतेले पुत्र पवन कुमार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी तथा अपनी दूसरी पत्नी जानकी देवी 47 पर जानलेवा हमला कर दिया था। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था। घटना के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक, कोतवाली पुलिस, सीओ, अपर पुलिस अधीक्षक पहुंचे थे जिन्होंने शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया था। घटना हुए आधा माह का समय बीत गया है लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभी तक कहीं छापेमारी नहीं की है। पीड़िता पत्नी जानकी देवी ने भी पुलिस से आरोपी के गिरफ्तारी की मांग की है। इस बारे में कोतवाल कुंदनलाल ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुयी हैं। उन्हें उम्मीद है कि आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।






Leave a comment