जालौन, उरई : जज के आदेश पर डीजे गाड़ी सहित एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
नगर में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को दरकिनार करके देर रात तक शादी विवाह में जोरदार डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण के साथ जनमानस को परेशान किया जा रहा है। शुक्रवार की दोपहर को मनोज ब्रास बैंड की गाड़ी पर लगा डीजे बगैर किसी शादी के न्यायालय के बाहर बहुत तेज आवाज में बजाया जा रहा था जिससे न्यायालय का काम प्रभावित हो रहा था। जिस पर न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के बाहर तेज आवाज से बज रहे डीजे गाड़ी को चालक रामेश्वर कुशवाहा पुत्र डरू कुशवाहा निवासी धनौरा को गिरफ्तार करके गाड़ी सहित कोतवाली में बंद कर दिया। इस बारे में कोतवाली प्रभारी कुंदनलाल का कहना है कि जो भी डीजे रात 10 बजे के बाद बजेगा या दिन में बजता पाया गया उसके खिलाफ इसी तरह की कार्यवाही की जायेगी।






Leave a comment