उरई, : मिलावटी खाद, बीज की बिक्री न हो सके इसके लिए शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी राम मिलन सिह परिहार ने शहर में खाद बीज की कई दुकानों पर छापेमारी कर 15 नमूने संकलित किये। औचक कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया। विक्रेताओं को चेतावनी दी गयी कि वह गुणवत्ता पूर्ण खाद और बीज की बिक्री ही करें। अगर कहीं भी मिलावट पाई जाती है तो कठोर कार्रवाई की जायेगी। –
रबी की बुआई का समय चल रहा है। जिसको देखते हुए जिलाधिकारी संदीप कौर ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि किसानों को अच्छी खाद बीज उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। कहीं भी मिलावटी खाद और बीज की बिक्री नहीं होनी चाहिए। डीएम के निर्देश मिलने के बाद जिला कृषि अधिकारी ने शुक्रवार को शहर में कई खाद बीज की दुकानों पर छापेमारी की। जिससे बाजार में हड़कंप मच गया। टीम ने बुंदेलखंड बीज भंडार, दीपाली ट्रेडर्स, रक्षत ट्रेडर्स, ¨विध्यवासिनी ट्रेडर्स, बांके बिहारी खाद भंडार सहित कई दुकानों से खाद व बीज के 15 नमूने संकलित किये। उन्होंने कहा कि संकलित किए गये नमूने परीक्षण के लिए भेजे जायेंगे। कोई भी खाद बीज विक्रेता मिलावटी खाद बीज की बिक्री नहीं करेगा। अगर कहीं भी गड़बड़ी पाई गयी तो कठोर कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निरस्त किया जायेगा। इस मौके पर लोकेश दीक्षित सहित विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे।






Leave a comment