
* परचून की दुकानों से भी बेचे जा सकेंगे ये छोटे सिलिंडर
* बोले सेल्स ऑफीसर, कनेक्शन नहीं है लेकिन बीमा वकर भी मिलेगा
कोंच, उरई । अब छोटे छोटे घरों, स्कूली बच्चों और रेहड़ी बालों को बड़े डोमेस्टिक गैस सिलिंडर्स उपयोग करने से निजात मिल सकेगी। भारत गैस कंपनी ने छोटे कमर्शियल 5 किग्रा के गैस सिलिंडर आज ही लांच किये हैं। इन सिलिंडरों को कंपनी कनेक्शन नहीं मानेगी लेकिन अगर कंपनी के सेल्स ऑफीसर की मानें तो उपभोक्ता को बीमा कवर मिल सकेगा। इसके अलावा ये छोटे सिलिंडर परचून जैसी दुकानों से भी मिल सकेंगे।
भारत गैस कंपनी ने शुक्रवार को स्थानीय आदित्य गैस सर्विस के आउटलेट के मार्फत छोटा 5 किलोग्राम बाला डोमेस्टिक गैस सिलिंडर लांच किया है। कंपनी के सेल्स ऑफीसर अप्तेश सिंह ने फीता काट कर इस पे-एन-पिक योजना का शुभारंभ किया। इन छोटे गैस सिलिंडरों को खरीदने बालों की लाइन लगी थी। सेल्स आफीसर सिंह ने बताया कि छोटे उपयोग के लिये ये सिलिंडर काफी मुफीद साबित होंगे। हॉस्टल में रह रहे स्कूली बच्चों, पटरी किनारे रेहड़ी लगाने बाले छोटे दुकानदारों और छोटे घरों के लिये ये सिलिंडर बहुत ही उपयोगी साबित होंगे। इन सिलिंडरों में खास बात यह है कि इन्हें कनेक्शन नहीं माना जायेगा, आदमी किसी अन्य वस्तु की भांति इसे खरीद कर घर ले जा सकेगा। इसकी कीमत अदा करके खरीदने बाला इस सिलिंडर का मालिकाना हक प्राप्त कर लेगा, कनेशन की श्रेणी में नहीं आने के बाबजूद इस पर किसी भी दुर्घटना आदि की स्थिति में बीमा कवर भी मिलेगा। उन्होंने जानकारी दी यदि परचून जैसे खुदरा दुकानदार भी चाहें तो इस सिलिंडर को अपनी दुकान पर अन्य सामानों की तरह रख कर बेच सकेंगे, शर्त यह है कि उसे बिल काट कर देना होगा। इसे खरीदने में किसी प्रकार के कागजों की आवश्यकता नहीं है सिर्फ आधार या अन्य पहचान लगानी होगी। इसकी कीमत मय गैस के साढे बारह सौ के लगभग होगी और रिफिलिंग कराने में मार्केट में जो गैस की कीमत होगी, उस हिसाब से चार्ज लिया जायेगा। एक सवाल के जबाब में सेल्स ऑफीसर ने बताया कि इसकी होम डिलीवरी का फिलहाल कोई प्रावधान नहीं है और कस्टमर को कंपनी के सर्विस प्वाइंट तक आना पड़ेगा। इस दौरान आदित्य गैस सर्विस के संचालक अनिल वैद, चंद्रशेखर, रमेशचंद्र गुप्ता, अनूप बजाज, भंवरसिंह, पप्पू कुशवाहा, लाखन वर्मा, कालीचरन, बल्लू, कृष्णकुमार आदि मौजूद रहे।






Leave a comment