उरई। संविधान दिवस पर शनिवार को बुंदेलखंड विकास फाउंडेशन एवं दलित संघर्ष मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में बघौरा स्थित अंबेडकर पार्क में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बुंदेलखंड विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष मुकेश पाल मुसमरिया ने कहा कि बाबा साहब ने देश के लिए अनूठा संविधान बनाया है। जिसकी सबसे बड़ी विशेषता सामाजिक न्याय के प्रावधानों के जरिये अंजाम दी गई सामाजिक सुधार की क्रांति है जिसके तहत सदियों से समाज की तलछटी में खड़े लोगों को आगे आने का मौका मिल सका है।
कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष पंकज सहाय ने किया। छात्र संघर्ष मोर्चा के संयोजक तेज सिंह महेबा ने कहा कि सामाजिक न्याय संविधान का मूलभूत संकल्प है। इसलिए वंचितों को विशेष अवसर देने की प्रतिबद्धता से कोई समझौता संभव नही है। विमल बैरागढ़, नरेंद्र प्रताप सिंह, रिंकू पाल, रवि पाल अंडा, महेश पाल नादई, सुशील भइया, मानवेंद्र, कार्तिक कठेरिया, अमन सिंह, दिनेश कनौजिया, प्रेम नारायण अहिरवार, अशोक बौद्ध आदि ने भी विचार प्रकट किये।






Leave a comment