कोंच-उरई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदेशों पर गरीबों के खाते खोलने के लिये इलाहाबाद बैंक की मंडी शाखा ने खंड विकास कार्यालय में कैम्प लगाया जिसमें फिलहाल दस खाते खोले गये। एसडीएम ने इस मौके पर पहुंच कर बैंक कर्मचारियों को निर्देश दिये कि जनता के लोगों को अनावश्यक परेशान न किया जाये और उनको खाते खोलने में पूरी सहूलियत दी जाये।
एसडीएम मोईन उल इस्लाम की अध्यक्षता और ब्लॉक प्रमुख ऐंन्द्र कुमार सिंह निरंजन के आतिथ्य में खंड विकास कार्यालय परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। एसडीएम ने बताया कि प्रधान मंत्री महोदय की पहल पर ये खाते जीरो बैलेंस पर खोले जा रहे हैं। आशीष कुमार टीहर की देखरेख में आज नये खाते खोले जाने के बाद कल रविवार को भी कैम्प लगा कर खाते खोले जायेंगे। आशीष ने बताया कि जिन लोगों को नये खाते खुलवाना है वे आधार कार्ड व तीन फोटो लेकर आयें। इस दौरान अमित पटेल ने भी सहयोग किया।






Leave a comment