कोंच-उरई। गल्ला व्यापारियों की बहुत ही प्रतिष्ठित संस्था श्री धर्मादा रक्षिणी सभा की जारी चुनाव प्रक्रिया में हालांकि कल 27 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होना था लेकिन गुजरे कल 25 नवंबर तक एक भी आपत्ति नहीं आने के कारण जो अनंतिम सूची निर्वाचन स्थल बल्दाऊ धर्मशाला और गल्ला मंडी में चस्पा की गई थी उसी को अंतिम सूची के तौर पर निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार भूपाल सिंह ने मान्यता दे दी है। उक्त सूची में 148 व्यापारी और 94 किसान मतदाता हैं जो अब 7 दिसंबर को होने वाले नामांकन और 18 दिसंबर को होने बाले मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।






Leave a comment