सिरसाकलार-उरई। गांव में सफाई व्यवस्था अस्त-व्यस्त है जिसके चलते मैन रोड के नाले कचड़े से बजबजा रहे हैं।
जिले के महत्वपूर्ण मार्ग का सबसे बड़ा गांव सिरसाकलार नारकीय हालत से गुजर रहा है। गांव में सफाई व्यवस्था लड़खड़ा गई है। नालियों में कचड़े का अंबार है। अवरोध के कारण नालियों का पानी मैन रोड पर आने लगा है। जिससे बाजार का माहौल खराब हो रहा है।
दुकानदारों तक का हाल बेहाल है। ग्राहक भी दुर्गंध की वजह से गांव की दुकानों पर आने की बजाय कुठौंद चले जाते हैं। मुन्ना लाल, दीपक और सोनेलाल आदि ग्रामीणों ने कहा कि रोड पर पानी भरा रहने की वजह से वाहन निकलने पर लोगों के कपड़े कीचड़ के छींटों से गंदे हो जाते हैं। गंदगी की वजह से नालियां भी बुरी तरह बजबजा रही हैं।






Leave a comment