कोंच-उरई। तहसील सभा कक्ष में राजस्व निरीक्षक व लेखपालों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कृषि गणना, जनगणना, जिंसवार व मिलान खसरा के अवशेष कार्य को तत्काल पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए गए। निर्वाचन कार्य में एएमएफ साफ्टवेयर पर चिन्हित कमियों को तत्काल पूर्ण करने, बीएलओ रजिस्टरों को निर्देशानुसार अद्यतन कराने एवं दिव्यांग व्यक्तियों की बूथवार सूची मतदाता सूचियों में उनके नाम प्राथमिकता पर सम्मिलित किए जाने के विशेष संदर्भ में एकत्रित कर वीआरसी में समय के भीतर जमा कराए जाने के निर्देश दिए गए।
तहसीलदार भूपाल सिंह ने तहसील सभा कक्ष में राजस्व निरीक्षक व लेखपालों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कृषि गणना, जनगणना, जिंसवार व मिलान खसरा के अवशेष कार्य को तत्काल पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए गए। मतदाता पुनरीक्षण को लेकर अभियान में लगे पदाभिहित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुये उन्होंने कहा कि मतदान करना हर वयस्क व्यक्ति का संवैधानिक अधिकार है और इस अधिकार का प्रयोग वह उसी सूरत में कर सकता है जब वह मतदाता सूची का हिस्सा होगा लिहाजा जो भी वोटर बनने से रह गये हैं, लिस्ट में कोई गलत सूचना दर्ज है या वोटर कहीं माइग्रेट हो गया है अथवा मृत्यु हो गई है तो संबंधित प्रारूप पर प्रविष्टियां भरवा कर बीएलओ से अविलंब प्राप्त कर वीआरसी में रिपोर्ट करें ताकि उनकी डाटा फीडिंग तत्काल कराई जा सके। पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के लिये उन्होंने अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिये।






Leave a comment