उरई। जिला एकीकरण समिति की बैठक में अगले महीने 15 से 20 तारीख के बीच राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहाद्र को बढ़ाने में योगदान देने वाले जिले के विशिष्ट नागरिकों के अभिनंदन और सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन निरंजन ने की जबकि संचालन मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने किया।
प्रस्तावित कार्यक्रम के संयोजक केपी सिंह ने सृजनात्मक गतिविधियों समाजसेवा व खेल की गतिविधियों के माध्यम् से पिछले वर्षों में विशिष्ट योगदान करने वाली जिले की पांच महान विभूतियों को समारोह में सम्मानित करने की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके अलावा कवि सम्मेलन और मुशायरे के आयोजन पर भी सहमति बनी।
सभी विधायक और जिला पंचायत सदस्य भी इस समिति के सदस्य हैं। उन्होंने कार्यक्रम को भव्यतम् रूप में आयोजित करने की मंशा जाहिर की और इसे सफल बनाने के लिए पूरे सहयोग का वचन दिया। एकीकरण समिति में विभिन्न क्षेत्रों से सदस्य मनोनीत किये गये जिनमें छत्रसाल इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. राकेश निरंजन, काॅ. हरजीत सिंह, डाॅ. रेनू चंद्रा, कवि विनोद गौतम, उद्योगपति मनीष गुप्ता, व्यापारी नेता डाॅ. दिलीप सेठ, डाॅ. जयश्री पुरवार, कैप्टन मास्टर सिंह, संजय सिंह परमार्थ आदि को शामिल किया गया।






Leave a comment