उरई ;डकोर कोतवाली क्षेत्र में राठ रोड पर टेंपो और बस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया।

राठ की तरफ से आ रही बस ने डकोर के पास ही सामने आ रहे टेंपो में टक्कर मार दी। टेंपो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उस पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।घायलों के नाम पप्पू (35), मालती देवी (30), सुन्दरलाल (66) रामदास, चुनु निवासी मुहाना घायल हो गए। बस राठ से उरई की और जा रही थी। टेंपो उरई से मुहाना जा रही थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग गया। घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई जाती है।

 

 

 

Leave a comment