उरई। भारतीय महिला फैडरेशन की जिला इकाई ने मध्यान्ह भोजन रसोइयों की समस्याओं की ओर सीएम का ध्यानाकृष्ट कराने के लिए डीएम के माध्यम् से उन्हें ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में सरकारी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाने वालीं रसोइयों को 12 हजार रुपये मासिक न्यूनतम मानदेय देने, हर माह के प्रथम सप्ताह में मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करने, रसोइयों से स्कूल में झाड़ू लगाने जैसी बेगारी बंद कराने, हर साल उनकी नियुक्ति जारी रखने के लिए नया फार्म भरवाने की व्यवस्था समाप्त करने, एमडीएम का नियमितीकरण आदि मांगे की गईं। ज्ञापन देने में रक्षा अवस्थी, गीता चैधरी, ऊषा किरन कुशवाहा, शकुंतला पटेल आदि शामिल रहीं।






Leave a comment