कुठौंद, उरई : औरैया रोड पर थाने के ठीक सामने एक ट्रैक्टर ने सामने जा रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिये जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
शनिवार शाम कुठौन्द थाना के गेट के ठीक सामने बाइक में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक कल्लू निवासी ग्राम लोहई थाना सिरसा कलार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि कल्लू के पिता ग्राम प्रधान हैं। नाजुक हालत में उसे कुठौंद में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया उधर स्टेट बैंक कुठौंद के सामने पेट्रोल भरवाकर लौट रहे बाइक सवार विजय पुत्र श्रीप्रकाश, प्रदीप पुत्र प्रयाग नारायण निवासीगण ग्राम आल विजवाहा ट्रक की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गये। बताया जाता है कि ट्रक का टायर फटने की वजह से हादसा घटित हुआ। ट्रक चालक शत्रुघ्न निवासी खरका भी धमक लगने से घायल हुआ है। उसे भी इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा गया।






Leave a comment