0 संविधान दिवस पर तहसील कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ
konch3कोंच-उरई। संविधान दिवस के अवसर पर आज तहसील में आयोजित कर्मियों को अधिकारियों ने संविधान के प्रति आस्थावान रहते हुये उसके अनुरूप अपना कार्य करेंगे। एसडीएम मोईन उल इस्लाम ने कर्मचारियों को शपथ दिलाने के बाद कहा कि आत ही के दिन 26 नवंबर 1949 को हमारा संविधान अंगीकार किया गया था, इसमें प्रत्येक भारतीय के अधिकारों को सुरक्षित रखने के साथ उनके कुछ कर्तव्य भी बताये गये हैं और हर भारतीय का दायित्व है कि वह संविधान के दायरे में अपने कर्तव्यों को करता रहे।
तहसील सभागार में संविधान दिवस का कार्यक्रम एसडीएम मोईन उल इस्लाम की अध्यक्षता और तहसीलदार भूपाल सिंह की मौजूदगी में आहूत किया गया। एसडीएम व तहसीलदार ने सर्व प्रथम संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावसिक्त श्रद्धाप्रसून समर्पित किये। तहसीलदार ने अपने उद्बोधन में कहा कि यद्यपि संविधान में हर भारतीय के अधिकार और कर्तव्य संरक्षित किये गये हैं लेकिन आदमी हर वक्त अधिकारों की बात करता है, जब बात कर्तव्यों की आती है तो वह उनसे मुंह फिराने की कोशिश करने लगता है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति जो जहां भी कार्यरत है, अपने कर्तव्यों के प्रति यदि सचेत रह कर कार्य करता है तो उसके अधिकार भी स्वतः ही मिल जाते हैं। इस दौरान नरेन्द्रसिंह, अतुल शर्मा, रवीन्द्र शुक्ला, नवीन दीक्षित, अरविंद झा, योगेश स्वर्णकार, आरके दूरवार, एआरके अशोक कुमार, आपूर्ति निरीक्षक रामस्वरूप, ऊषा देवी, तकदीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a comment