26orai02उरई। संविधान दिवस पर विकास भवन में जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन निरंजन की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी का संचालन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने कहा कि संविधान में निष्ठा रखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के निर्वाह के लिए भी सचेत होना चाहिए। अगर हम सभी लोग इस भावना से काम करें तो हमार देश सबसे मजबूत बन सकता है।
सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने देश के संविधान को आजादी के बाद हुए विकास और प्रगति की कुंजी बताया। माधौगढ़ क्षेत्र के विधायक संतराम कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहब ने ऐसा संविधान बनाया है जिसमें देश के हर वर्ग और धर्म के नागरिक का सशक्तीकरण सुनिश्चित किया गया है। कालपी विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सरसेला, एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन व भगवान दास त्रिपाठी, काॅ. हरजीत सिंह और ब्रहमकुमारी आश्रम के वृषभान ने भी विचार प्रकट किये।

Leave a comment