उरई -मोहल्ला उमरारखेड़ा में अप्रैल माह में हुई एक महिला की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर हत्या में प्रयुक्त औजार बरामद करने की कोशिश कर रही है।

विदित हो कि मोहल्ला उमरारखेड़ा में 7 अप्रैल को एक महिला की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। जांच के बाद पता चला कि महिला के घर आने जाने वाले कढ़ोरे नाम के व्यक्ति ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। कई माह बाद शनिवार को पुलिस उसे गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध साक्ष्य संकलित किये जा रहे हैं। इसके बाद उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। तहकीकात में पता चला है कि आरोपी ने सिर्फ अपनी सनक में महिला की हत्या कर डाली।

 

Leave a comment