कोंच-उरई। तहसील क्षेत्र के ग्राम क्योलारी से एक विवाहिता दो दिन पूर्व से लापता है। वह अपना बच्चा घर में छोड़ गई है। घरवालों को अभी यह जानकारी नहीं है कि महिला किस उद्देश्य से घर छोड़ कर गई है, उन्होंने रेंढर थाना में तहरीर दे दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक रेंढर थाना क्षेत्र के ग्राम क्योलारी निवासी जगजोत सिंह जाटव की पत्नी जयदेवी (30) गुजरी 25 नवंबर की सुबह दस बजे उस समय से अचानक गुम हो गई जब उसके सास ससुर व पति खेतों में काम करने गये हुये थे। परिवार के लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला जिसके चलते उन्होंने थाना रेंढर में लापता होने की तहरीर दे दी है। बताया गया है कि महिला को तीन वर्ष का एक बच्चा भी है जिसे वह घर में ही छोड़ गई है।





Leave a comment