उरई -मोहल्ला कांशीराम शहरी गरीब आवास कालोनी में रहने वाला एक किसान रहस्मय ढंग से लापता हो गया। बताया जाता है कि खाना खाने के बाद खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, इसके बाद वह नहीं लौटा। उसके लापता हुए दस दिन से ज्यादा समय गुजर चुका है। तमाम जगह तलाशने के बाद भी जब उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला तो अपहरण की आशंका से सशंकित परिवार वालों ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम दिरावटी निवासी किसान ओमप्रकाश पुत्र फकीरे कांशीराम शहरी गरीब आवास कालोनी में रहता है। दस दिन पहले वह खेत पर काम करने गया था, तब से उसका पता नहीं है। कई दिन तलाशने के बाद भी उसका पता नहीं चलने से परिवार वाले अनहोनी की आशंका से सशंकित हैं। बताया जाता है कि कुछ लोगों से उसकी रंजिश भी चलती है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जनपद के अन्य थानों में भी उसकी गुमशुदगी की गश्ती जारी कर दी गई है। पुलिस इस ¨बदु पर भी जांच कर रही है कि कहीं किसान पारिवारिक तनाव के चलते तो घर से नहीं चला गया है।





Leave a comment