उरई, : नगर कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम बड़ागांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे जा रही युवती को टक्कर मार दी। युवती बुरी तरह से घायल हुई। लोगों ने उसे इलाज के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया। अधिक खून बह जाने की वजह से रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने चेकअप के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को लिये भेज दिया है। उधर रिनियां के पास बाइक फिसलने से एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया।
ग्राम बड़ागांव निवासी शांति देवी (32) पत्नी हरचरण खेत पर काम करने के लिये जा रहीं थीं। इसी दौरान नेशनल हाइवे पर तेज गति में आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। वह उछल कर सिर के बल सड़क पर जा गिरी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार वहां से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही शांति देवी के परिवार वाले मौके पर पहुंच गये। आननफानन उसे इलाज के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया, परंतु गंभीर चोट लगने की वजह से रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उधर झांसी रोड पर ग्राम रिनियां क्रा¨सग के पास बाइक दुघर्टनाग्रस्त होने से उस पर सवार युवक रवींद्र कुमार निवासी ग्राम एट गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसको इलाज के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया।





Leave a comment