रामपुरा,उरई  : शासन के आदेश के बाद महीने में क्षेत्र बदलकर आरा मशीनों की चेकिंग के तहत रविवार को जालौन वन क्षेत्राधिकारी रवींद्र कुमार ¨सिंह चंदेल ने माधौगढ़, रामपुरा, गोहन क्षेत्र की कई आरा मशीनों का निरीक्षण किया।

aara-masin

वन क्षेत्राधिकारी जालौन रवींद्र कुमार ¨सिंह चंदेल ने सबसे पहले बंगरा, माधौगढ़ और रामपुरा में आरा मशीनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें बंगरा, माधौगढ़ व रामपुरा में एक-एक आरा मशीन बंद मिलीं। उन्होंने बताया कि महीने में दो बार दूसरे क्षेत्रों में आरा मशीनों का दो दिवसीय निरीक्षण करना  शासन द्वारा तय किया गया है। इसी के तहत आरा मशीनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई कमियां देखने को मिलीं। जो आरा मशीनें खुली मिलीं तो उनके अभिलेख सही न पाये जाने पर उन्हें नोटिस जारी कर कागजात सही करवाने को कहा गया। अगर अगले निरीक्षण से पहले कागजात सही नहीं करवाये गये तो उनके खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होंने बताया कि आरा मशीनों पर अवैध लकड़ी की कटान हो सके इसके लिए निरीक्षण जारी रहेगा। निरीक्षण के दौरान उनके साथ चंद्रशेखर प्रजापति भी मौजूद रहे।

 

Leave a comment