28orai08

उरई। कलेक्ट्रेट में आज जिलाधिकारी संदीप कौर अपने कक्ष से निकलकर जैसे ही पोर्च में खड़ी गाड़ी में बैठकर चलने लगीं मिडडे मील बनाने वाली रसोइयों ने उनकी गाड़ी के आगे खड़े होकर उन्हें रोक लिया जिससे अधिकारी हांफते हुए किसी भी अप्रिय स्थिति को टालने के लिए दौड़ पड़े।

अधिकारी गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पांय जैसे धर्म संकट में अपने को फंसा महसूस कर रहे थे क्योंकि डीएम के साथ कोई ज्यादती होती तो उनकी शामत आ जाती और अगर वे महिलाओं को रोकने के लिए जोश में सख्ती दिखा बैठते तो बबाल था। लेकिन डीएम संदीप कौर ने खुद ही मोर्चा संभाला और गाड़ी से उतरकर उन्होंने रसोइयों से कहा कि आप लोग इतने दिन से आंदोलन कर रहे हैं जिला प्रशासन आपकी कठिनाई का अनुमान लगा सकता है। कल जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रदीप पांडेय को उन्होंने आप लोगों के बीच पहुंचने को कहा है तांकि आपकी समस्याओं का हल हो सके। जिलाधिकारी की इस बेबाकी के बाद आक्रोशित मिडडे मील रसोइया शांत हो गईं। उन्होंने डीएम जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उनकी गाड़ी को आगे बढ़ जाने दिया।

Leave a comment