कोंच-उरई। जिन सपा नेत्री ने अपने साथ छेड़खानी करने की तहरीर दी थी उन्हीं के बेटे के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने छेड़खानी का मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक भगतसिंह नगर निवासी एक तेरह वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ सपा नेत्री के दो बेटों द्वारा घर में घुस करअश्लील हरकत करने का आरोप है। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर दोनों आरोपियों राजा, राजू पुत्रगण यासीन निवासी भगतसिंह नगर के विरुद्ध भादंवि की धारा 452, 354, 504, 506 में मामला पंजीकृत किया गया है।







Leave a comment