0 पीएम मोदी पैसा खाते में भेजेंगे की अफवाह में बैंकों में उमड़ रही भीड़
konch8कोंच-उरई। हालांकि जनधन योजना के खातों की जांच की बात कह कर पीएम मोदी ने उन लोगों की हवा शंट कर दी है जिनके जनधन खातों में पैसा पहुंचा है, लेकिन इसी बीच अफवाह फैली है कि जीरो बैलेंस के खातों में प्रधानमंत्री पैसा भेजेंगे सो ऐसे सैकड़ों लोगों जिनके अब तक खाते नहीं खुले हैं, अपने खाते खुलवाने के लिये बैंकों में उमड़ पड़े हैं।
प्रधानमंत्री की नोटबंदी की घोषणा के बाद से नित नये फरमानों से आजिज आ चुकी जनता हालांकि खासी परेशान है लेकिन एक अफवाह के बाद अब वह उम्मीद कर रही है कि प्रधानमंत्री मोदी गरीबों अर्थात् जीरो बैलेंस के खातों में धन भेजने जा रहे हैं। यहां जोरशोर से यह अफवाह फैली है कि मोदी का अगला कदम जीरो बैलेंस के खातों में रकम पहुंचाने का होगा जो उन्होंने अपने चुनावी वायदे में जनता से किया था। अभी दो दिनों तक इलाहाबाद बैंक की मंडी शाखा के तत्वाधान में खंड विकास कार्यालयों में कैम्प लगा कर खाते खोले भी गये हैं सो जनता इस बात को काफी गंभीरता से लेकर देख रही है। आज इलाहाबाद बैंक की केयोस्क शाखा में जीरो बैलेंस पर खाते खुलवाने बालों की भारी भीड़ उमड़ी जिसमें ज्यादातर महिलायें शामिल रहीं।

Leave a comment