0 उपजिलाधिकारी ने ब्रांच में की छापेमारी
कोंच-उरई। मोदी सरकार द्वारा खोली जा रहे शून्य शाशि खाते में भी बैंक कर्मी हेराफेरी कर रहे है कोंच जयप्रकाश नगर स्थित इलाहाबाद बंैंक की क्योक्स शाखा में जब उपजिलाधिकारी मुइनुल इस्लाम ने छापा मारा तो पता चला बैंक शाखा के कर्मचारी गरीब जनता से पैसा वसूल कर रहे थे वहाॅ पता चला कि बैंक कर्मी 120 से 150 तक की माॅग खाता खुलवाने वालो से कर रहे है और रशीद केवल 100 की ही दे रहे है इसमें जब किसी खाता धारक ने 100 के ऊपर के रुपये के बारे में पूंछा तो बैंक शाखा संचालक अरुण कुमार ने बताया कि यह ऊपर से आदेश है और उसमें बीमा भी साथ में होगा। जब ऊपरी लेन देन की बात उपजिलाधिकारी को पता चला तो वह जाँच हेतु शाखा पहुॅचे जब उन्होंने पता किया ऊपरी लेनदेन की बात सही निकली जिससे एस.डी.एम. पारा चढ़ गया और उस बैंक कर्मी को जमकर लताड़ा और फटकार लगायी। उन्होंने पूंछा कि अभी तक कितने खाते खोले गये तो बताया कि 250 खाते अभी तक खोले गये जिसमें ऊपरी इनकम 5000 रु. हुयी इस पर उपजिलाधिकारी ने कहा यदि इन पैसो को खाताधारको के खाते में जमा नहीं किये तो जेल जाने को तैयार रहे उन्होनंे वहाँ मौजूद खाता खुलवाने वाली भीड़ से कहा कि कोई भी व्यक्ति 100 से ज्यादा शाख में नहीं देगा और उन 100 रु. की रशीद प्राप्त करेगा। उन्होनंे बैंक कर्मी अरुण से कहा कि बंैक के बार 100 रु. फीस का नोटिस लगाना और अगली वार यदि हेराफेरा हुयी तो शाखा कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। वही ब्रांच के आस पास के दुकानदर फार्म भरवाने के नाम पर 10-10 रुपयें लोगो से ऐठते नजर आये।







Leave a comment