उरई। झांसी मंडल के आयुक्त के. राम मोहन राव 1 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर तहसील, लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र और नगर पालिका का निरीक्षण करेंगे। जिसे लेकर तीनों विभागों में स्याह-सफेद दुरुस्त करने की हलचल युद्ध स्तर पर शुरू हो गई है। खास बात यह है कि आयुक्त का 1 दिसंबर को उरई में ही रात्रि विश्राम करने का इरादा है। जिससे उनकी तेज तर्रार कार्यशैली के मददेनजर कामचोर और भ्रष्ट अफसर खौफ में हैं।







Leave a comment