cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। लोक निर्माण विभाग परिसर में मंगलवार को प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता के खिलाफ नारे गूंजते रहे। नियमित वर्कचार्ज कर्मचारियों ने अपनी समस्यायें हल न होने की वजह से आज हड़ताल में रौद्र रूप धारण कर लिया और तबियत से एक्सीएन को दिन भर गरियाया।
नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रामकिशुन पाल और मंत्री रामजी लाल कनौजिया ने बताया कि मौजूदा एक्सीएन अत्यंत बेहूदा हैं। कर्मचारियों की जायज समस्यायें भी वे हल नही करना चाहते। इसलिए वे यूनियन के पदाधिकारियों के साथ वार्ता नही कर रहे। उनसे कुछ कहा जाये तो वे खौखिया उठते हैं। गाली-गलौज तक करने में संकोच नही करते। मंगलवार को यूनियन द्वारा उन्हें आंदोलन का नोटिस पहले से उपलब्ध करा दिया गया था। फिर भी जनाब नदारत हो गये। कर्मचारी नेताओं ने डीएम साहिबा से गुजारिश की कि वे एक्सीएन का व्यवहार सुधारें और हस्तक्षेप कर कर्मचारियों की समस्याओं का निदान करायें।

Leave a comment