cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक शहादत के मुकाम तक पहुंचने के बावजूद संघर्ष का झंडा थामे रहकर जबर्दस्त दिलेरी दिखा रहे हैं। सोमवार को 8 भूख हड़ताली प्रेरक हालत बिगड़ जाने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराये गये थे। जिसके बाद भी मंगलवार को 14वें दिन उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी भूख हड़ताल को बदस्तूर जारी रखा।
लोक शिक्षा प्रेरकों के भूख हड़ताल में बीमार पड़ने के बाद प्रशासन को उनकी चिंता करनी पड़ गई थी। इसलिए उम्मीद यह थी कि आज बीएसए प्रदीप पाण्डेय उनके बीच पहुंचकर उन्हें ठोस आश्वासन देंगे। लेकिन पाण्डेय इलाहाबाद से दोपहर तक वापस नही लौट पाये थे। जिसको देखते हुए प्रेरकों ने भूख हड़ताल आज भी बरकरार रखी। इसमें जिलाध्यक्ष कालीदास तिवारी, संगठन मंत्री कल्पना भारती, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार निरंजन, जालौन ब्लाॅक के अध्यक्ष संदीप दुबे, अमित पचैरी, नरेंद्र निरंजन, सुनीता देवी, प्रियंका देवी, अनुराग मिश्रा, राजकुमार, बृजबिहारी, अजय कुमार, अजय कुमार भारती, नीलू बाथम और जीवन ज्योति शामिल रहे।

Leave a comment