29orai01उरई। एसडीएम सदर ने एट में मंगलवार को खाद, बीज की निजी दुकानों में छापे मारी की। एसडीएम के छापे की खबर एट भर में जंगल की आग की तरह फैल गई। जिसके बाद दुकानदार अपनी दुकानों में शटर डालकर भाग निकले।
एसडीएम सदर अक्षय त्रिपाठी ने जिला कृषि अधिकारी राममिलन सिंह परिहार के साथ एट पहुंचकर खाद, बीज की निजी दुकानों पर छापे डाले। पहली दुकान पर एसडीएम के पहुंचते ही एट भर में शोर मच गया और सारे दुकानदारों में हड़कंप हो गया। उन्होंने छापे के दौरान दुकान से खाद के नमूने भरवाये। इस बीच अन्य दुकानदार अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद करके भाग निकले। बाद में एसडीएम अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि किसानों के साथ शोषण और कपट को बर्दास्त नही किया जायेगा। मिलावटी खाद, बीज की बिक्री की किसी भी आशंका को कड़ाई से कुचला जायेगा।

Leave a comment